US में भारत के राजदूत रहे संधू बीजेपी में शामिल, अमृतसर से हाे सकते हैं उम्मीदवार ?

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में पार्टी की सदस्य्ता लेने वालों की एक बड़ी कतार देखने को मिल रही है, ऐसे में इस बार अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू ने आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो कर कई सियासी दलों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. उन्होंने दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. बताया जा रहा है कि बीजेपी संधू को अमृतसर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. वे पिछले 15 दिनों से अमृतसर में ही डेरा डाले हुए थे और इलाके के लोगों से मुलाकात कर रहे थे. मालूम हो कि संधू मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है.

प्रसिद्ध समुद्री परिवार से आते हैं संधू : बता दें कि तरनजीत सिंह संधू बीते दस सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम कर रहे हैं. अमेरिका में राजदूत रहते हुए उनकी अमेरिकी कांग्रेस से अच्छे संबंध थे. पंजाब के अमृतसर से उनका रिश्ता काफी गहरा है. मालूम हो कि तरनजीत सिंह संधू, प्रसिद्ध समुद्री परिवार से संबंध रखते हैं. वे स्वतंत्रता सग्राम शहीद सरदार तेजा सिंह समुद्री के पोते हैं. उनके पिता बिशन सिंह समुद्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे हैं.

श्रीलंका-अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे : तरनजीत सिंह संधू ने साल 1988 में सिविल परीक्षा पास करके भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश किया था. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में कार्य किया. संधू ने ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास को खोलने का काम करवाया था. वे वाशिंगटन में प्रथम सचिव भी रह चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्यदूत और वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है. इसके अलावा संधू ने भारत के विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर भी कार्य किया है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...