मायावती को झटका, लोकसभा चुनाव से पहले निर्भया केस की वकील और सांसद ने थामा भाजपा का दामन

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा अध्यक्ष मायावती को बहुत बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल हो गई हैं। संगीता आनंद के साथ ही पूर्व विधायक आजाद अरि मर्दन भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

निर्भया केस में वकील रह चुकी हैं सीमा : बता दें कि सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने ही निर्भया कांड में निर्भया की मां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। जानकारी दे दें कि संगीता आजाद यूपी की लालगंज से सांसद हैं, वहीं, आज़ाद अरी मर्दन उनके पति हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संगीता ने लालगंज सीट से बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीता था। इस सीट से आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था।

बसपा के पुराने नेताओं में से एक है संगीता : आपको बता दें कि संगीता के ससुर गांधी आजाद यहां का माना-जाना नाम ही नहीं, बल्कि वह बसपा के संस्थापक सदस्य रहे चुके हैं। वह राज्यसभा सांसद रहने के अलावा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। पूर्वांचल की राजनीति में उनके परिवार को वंचितों का बड़ा नेता माना जाता है।

उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद : इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि संगीता आजाद का भाजपा में स्वागत है। आजाद भाजपा की रीति और नीति को आगे बढ़ाने में पीएम के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगीं। वहीं, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा हम आज चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने सराहनीय कदम बढ़ाए हैं। हम पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के सपने को पूरा करने और अबकी बार 400 पार के नारे को मजबूती देने के लिए तैयार हैं।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...