कानपुर

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

Share

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित कर दी है। सी.बी.एस.ई. बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में विद्यालय ने शानदार 100 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल करते हुए सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं।

विद्यालय के होनहार छात्र उत्कर्ष शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके बाद संभव यादव और नव्या निगम ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अरमान यादव, आयुष कुमार और काव्या ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-6 में जगह बनाई और विद्यालय का नाम पूरे कानपुर में रोशन किया।


बताते चले इस वर्ष का परिणाम विषयवार उपलब्धियों के मामले में भी कमाल का रहा। कंप्यूटर विषय में विद्यालय के 7 छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। टॉपर उत्कर्ष शर्मा ने अंग्रेजी विषय में भी पूरे 100 अंक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर  दून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक स. अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक स. हर्ष प्रीत सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


उप प्रधानाचार्या सुश्री मोनिका जॉन, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. राम पंजवानी, अनुज कुमार खरे, नारायण जी श्रीवास्तव, संगीता खन्ना सहित समस्त शिक्षक मंडल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने जोर देकर कहा कि दून इंटरनेशनल स्कूल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करता रहा है, जिसका नतीजा हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में देखने को मिलता है। छात्रों की इस शानदार सफलता ने न केवल विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे कानपुर शिक्षा जगत में भी चर्चा का विषय बन गई है। अभिभावक इस उपलब्धि पर बेहद उत्साहित हैं और मान रहे हैं कि दून इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों को बेहतर भविष्य की मजबूत नींव प्रदान कर रहा है। इस मौके पर ऐसे होनहारों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय प्रशासन ने आगे भी बेहतर परिणाम देने और छात्रों को प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करने का संकल्प लिया है।


 

Anurag Srivastava

खबरों की दुनिया में अनुराग श्रीवास्तव का सफर 2009 से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। पत्रकारिता जगत में कानपुर संवाद समाचार पत्र से सफ़र शुरू करते हुए, स्टार न्यूज़, वॉइस ऑफ़ इंडिया, सी न्यूज़, सहारा समय, बंसल न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीते 16 साल से क्राइम, राजनितिक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन से जुडी हर छोटे-बड़े विषयों की ख़बर पर पकड़ रखते हैं। अनुराग श्रीवास्तव फिलहाल इंडिया न्यूज़ 24x7 .कॉम में बतौर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलने, घूमने, फिल्‍में/वेब सीरीज, न्यूज़ चैनल देखने और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं।

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks