वोट ‘जिहाद’ पर मचा बवाल, सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी पर यूपी में दर्ज हुई FIR

Time to write @

- Advertisement -

LOKSABHA NEWS 2024 : लोकसभा चुनावो के बीच मतदाताओं को लुभाने के लिए पक्ष विपक्ष के नेता लगातार अपनी अपनी जनसभाओं में एक दूसरे पर प्रहार कर रहें हैं ऐसे में कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो गयी है, एक जनसभा के दौरान कांग्रेसी नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया आलम खान पर यूपी में एफआईआर दर्ज कराया गया है, इन दोनों के ऊपर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फर्रुखाबाद स्थित कायमगंज में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है, दरअसल सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान द्वारा ‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए बयान ने प्रदेश की सियासत में बवाल मचा रखा है, मजिस्ट्रेट डॉ. मनोज शर्मा ने जानकारी दी कि कांग्रेस नेता खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया आलम खां ने कायमगंज में आयोजित एक जनसभा में ‘जेहाद’ शब्द का इस्तेमाल कर वोटों के ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया है। इस तरह से उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसी कारण दोनों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। मालूम हो कि मारिया आलम ने मंच पर सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में वोट जिहाद करने की अपील की थी।


खुर्शीद की भतीजी ने फर्रुखाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत अकलमंदी दिखाते हुए, जज्बाती न होकर, ख़ामोशी के साथ एक साथ एकजुटता दिखाते हुए वोट का जिहाद करो। हम सिर्फ वोट का जिहाद कर सकते हैं ताकि इस संघी सरकार को भगा सके। मुझे बहुत शर्म आती है जब मैंने सुना कि कुछ मुस्लिमों ने मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई। ऐसे लोगों का समाज से हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए, मुस्लिमों को चेताते हुए मारिया आलम ने कहा कि तुम सब इतने मतलबी मत बनो। बच्चों की जिंदगियों के साथ मत खेलो। आज कितने लोग CAA-NRC के कारण जेल में बंद है। मुझे ख़ुशी है कि सलमान खुर्शीद साहब उन बच्चों के लिए फ्री में लड़ रहे हैं। हम आपके लिए लड़ रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आप हमारा साथ नहीं दोगे तो हम कैसे लड़ेंगे।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...