NDA में ही रहेंगे पशुपति पारस , कहा- PM मोदी हमारे नेता, उनका निर्णय सर्वोपरि

Time to write @

- Advertisement -

PATNA : सियासी उठापठक के बीच आज काफी समय से पशुपति पारस के NDA से नाराजगी की चर्चा पर आज विराम लग गया, बताते चले की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के I.N.D.I.A गठबंधन में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है. पशुपति पारस ने साफ कर दिया है कि वे अभी एनडीए में ही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है, हमारी पार्टी रालोजपा, NDA का अभिन्न अंग है. पीएम मोदी हमारे नेता हैं और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है, जिसके बाद विपक्षी गठबंधन के मंसूबों को निराशा हाँथ लगी है, बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में एक भी सीट न मिलने के बाद पशुपति पारस के सुर बागी हो गए थे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही कहा था कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी की गई है. सीट बंटवारे में हमें एक भी सीट नहीं दी गई है. मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने से पहले तक पशुपति पारस नरेंद्र मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री थे.

                                       पढ़ें पशुपति पारस का X पर पोस्ट किया गया बयान                                  ANI_HindiNews on X: "राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने ट्वीट किया, "हमारी पार्टी RLJP एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री ...


I.N.D.I.A गठबंधन में जाने की थी चर्चा : एनडीए के सीट बंटवारे में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 5 लोकसभा सीट दिए जाने से नाराज पशुपति पारस ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी थी. जब काफी प्रयास किए जाने के बाद उन्हें NDA में कुछ सीटें नहीं मिली तो उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है. हमारे सामने दरवाजे खुले हैं.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...