झाँसी: पोस्टमार्टम हाउस में इंसानियत हुई शर्मसार, मुर्दे के पैरों को बांधकर घसीटते हुए युवक कैमरे में हुए कैद ।

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अमित रावत – झाँसी संवाददाता

JHANSI : झांसी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ मुर्दे के पैर कपड़े से बांधकर उसे 2 युवक घसीटते हुए नज़र आ रहे हैं, बताते चले कि यह वीडियो झांसी पोस्टमार्टम हाउस का है । इससे पूर्व बीते माह भी इसी तरह एक वैन से युवक द्वारा शव को घसीटकर नीचे गिराते हुए वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों द्वारा मुर्दों को घसीटकर लेते जाते हुए चित्र :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शव के पैरों पर कपड़ा बंधा हुआ है और दो शख्स उसे कपड़े की मदद से शव को घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जा रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो उसी पोस्टमार्टम घर का है जिसका पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे देखा गया था कि एंबुलेंस संचालक किस प्रकार शव को नीचे पटक रहा है। और आज एक बार फिर इस प्रकार का वीडियो वायरल होना कई सवाल खड़े कर रहा है कि पोस्टमार्टम घर में किस तरह मुर्दो के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिरकार इन अमानवीय बर्ताव करने वालो के खिलाफ़ स्वास्थ्य महकमा क्या करता हैं ।


वायरल वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।

https://www.facebook.com/share/v/1L4EfbAhGf


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...