कुवैत के मंगाफ में लगी भीषण आग की चपेट में फंसकर 40 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : भारतवासियों के लिए एक बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा. वजह थी कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सुचना. बताते चले की इस अग्निकांड में करीब 40 भारतीयों की मौत की ख़बर आ रही है. इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में 5 केरल के रहने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है. हालांकि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने अभी तक हादसे में 40 भारतीयों के मरने की पुष्टि की है.


विदेश की खबरें | कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा लोगों की  मौत | 🌎 LatestLY हिन्दी


भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में हुए इस दर्दनाक हादसे की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कुवैत में स्थित भारतीय राजदूत ने हादसे वाली जगह पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा कुवैती समयानुसार सुबह करीब 6 बजे हुआ.जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर के किचन में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. कुवैती मीडिया के मुताबिक बिल्डिंग में 150 से ज्यादा लोग रह रहे थे. बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग इमारत के अंदर फंसे हैं. फिलहाल आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है


इस हादसे के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...