लोकसभा चुनाव 2024 : 97 करोड़ वोटर्स करेंगे वोटिंग, 2 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट !

Time to write @

- Advertisement -

नई दिल्ली : लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व की आज घोषणा हो चुकी है ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरणों में मतदान होगा. इसके बाद 4 जून को नतीजे सामने आयेंगे, इस बीच आइए आपको बताते हैं कि इस बार चुनाव में कितने मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे…

2024 के लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे. इससे पहले 8 फरवरी को चुनाव आयोग ने सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 की रिपोर्ट जारी की थी. चुनाव आयोग ने बताया था कि मतदाता सूची में 18 साल से 29 साल की उम्र वाले करीब 2 करोड़ नए वोटर्स को शामिल किया गया है. 2019 के आम चुनाव के मुकाबले अब रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई है.

2019-2014 के चुनाव में थे इतने मतदाता
बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगभग 90 करोड़ थी, वहीं 2014 में वोटर्स की संख्या 81.45 करोड़ से अधिक थी. 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में आयोजित हुए थे. वहीं, चौथे दिन यानी 23 मई को नतीजे सामने आए थे. इसी तरह से 2014 के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी. इसके बाद 7 अप्रैल से 12 मई के बीच 9 चरणों में मतदान हुआ था. 2014 के चुनाव का परिणाम 16 मई को आया था.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...