लोकसभा 2024 : चुनाव के ऐलान के साथ ही लागू हो गई आचार संहिता, जानें क्या होगा बदलाव ?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. आज (शनिवार) दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पूरा चुनाव 7 चरणों में होगा. वहीं, नतीजे 4 जून को आएंगे, तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गयी है, इस दौरान क्या क्या बदलाव देखने को मिलेंगे पढ़िए ये खबर ?

आदर्श आचार संहिता क्या होती है?
बता दें कि आदर्श आचार संहिता चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव से पहले राजनीतिक दलों तथा उनके उम्मीदवारों के लिए जारी की जाने वाली विशेष गाइंडलाइंस है, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित होता है। आदर्श आचार संहिता के दौरान तमाम राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना होता है। बता दें कि संविधान का अनुच्छेद 324 चुनाव आयोग को ये शक्ति देता है कि वो अन्य चुनावों के साथ-साथ संसद और राज्य विधान मंडलों के चुनावों का भी संचालन करे।

आदर्श आचार संहिता के निर्देश?
आदर्श आचार संहिता को लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, इसके लागू होने पर कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जिनसे सांप्रदायिक तनाव फैलता हो या फिर घृणा उत्पन्न हो। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों को ये ध्यान रखना चाहिए कि विरोधियों की आलोचना उनकी नीतियों, कार्यक्रम, पिछले रिकॉर्ड तथा कार्य तक ही सीमित रहे। इस दौरान किसी भी उम्मीदवार पर निजी हमले करने की मनाही होती है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...