Zomato ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को दिया तोहफा, यूनिफार्म का नया ऑप्शन ?

Time to write @

- Advertisement -

GOOD NEWS : फूड डिलीवरी एप जोमैटो की तरफ से महिला डिलीवरी पार्टनर्स को बेहद खास तोहफा दिया गया है। दरअसल, जोमैटो ने यह घोषणा की कि उनकी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के पास अब अपनी यूनिफॉर्म के रूप में टी-शर्ट की जगह कुर्ता पहनने का भी ऑप्शन होगा। जोमैटो ने यह फैसला उस समय लिया जब महिला कर्मचारियों ने टी-शर्ट को लेकर अनकंफर्ट होने की बात कही। जिसके लिए जोमैटो ने लिंक्डइन पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आज से जोमैटो महिला डिलीवरी पार्टनर कुर्ता पहनने का ऑप्शन चुन सकती हैं।

जोमैटो ने दिया महिला डिलीवरी पार्ट पार्टनर को तोहफा : दरअसल, इस वीडियो में कई ज़ोमैटो डिलीवरी वूमेन्स को जोमैटो कंपनी के कुर्ता यूनिफॉर्म को ट्राई करते हुए और फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। ज़ोमैटो के अनुसार, कई महिला डिलीवरी पार्टनर्स ने वेस्टर्न कल्चर की ज़ोमैटो टी-शर्ट में डिस्कंफर्ट की बात कही थी। इसलिए, हमने उन्हें एक विकल्प दिया है। वीडियो में कुर्ता पहनने के बाद ‘खुश’ जोमैटो महिला डिलीवरी पार्टनर ने कहा कि पॉकेट भी है इसमें।

लोगों ने की जोमैटो की तारीफ : वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स के हजारों लाइक्स और रिएक्शन आ रहे हैं। जिसमें कई लोगों ने कंपनी के इस कदम की तारीफ की। इसमें एक यूजर ने कहा, मैं इस ब्रांड को न केवल उनकी सेवा के कारण, बल्कि उनके विचारों और वर्क कल्चर के कारण अधिक से अधिक पसंद करने लगा हूं। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि हजारों लोगों के लिए अवसर पैदा करने के लिए धन्यवाद, ज़ोमैटो। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ये वर्कप्लेस पर महिलाओं को एनकरेज करने का काफी अच्छा कदम है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...