नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर, ये 5 न्यूट्रिशन टिप्स अपना लिए तो रहेंगी एकदम स्वस्थ ?

Time to write @

- Advertisement -

घर के बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबके खान-पान का ध्यान रखने वाली महिलाएं अक्सर अपने न्यूट्रिशन की ज़रूरतों को इग्नोर कर देती हैं। न खाने के समय पर ध्यान देती हैं और न ही सही पोषण पर। लेकिन कुछ छोटी-छोटी टिप्स हैं जिनका पालन करके वो अपने शरीर को पूरा न्यूट्रिशन दे सकती हैं, चलिए जानते हैं कि वो टिप्स क्या हैं।

विटामिन डी है जरुरी : एक महिला के लिए विटामिन डी काफी जरुरी है। यह मेटाबाॅलिज्म मेंटेन करने में मदद करता है। विटामिन डी पाने का आसान तरीका है कि आप धूप में टहलने जाते रहे। इसे अपने आहार में शामिल करने का दूसरा तरीका दूध या अंडा होता है। इसके साथ आप संतरे और जूस को शामिल कर सकते हैं।

पानी की बोतल को रखें तैयार : पानी न्यूट्रिशन का अहम हिस्सा है। फिट रहना है तो आपको हाइड्रेशन की जरुरत होती है।आपको प्रतिदिन 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। लेकिन महिलाएं इसको पूरा नहीं कर पाती। इसलिए काम करने के दौरान पानी की बोतल रखें और ध्यान रखें कि अंत तक इसको पूरा खत्म करें। इसको और स्वादिष्ट बनाना है तो आप फ्रूट इन्फ्यूसर मिला लें।

हाई प्रोटीन की होती है जरुरत : संतुलित आहार रखना है तो प्रोटीन और कार्ब्स के अनुपात का ध्यान देना अहम है। यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपने प्रोटीन की मात्रा को हाई रख सकते हैं। खाने की एक प्लेट को ध्यान से देखें और प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।

प्रतिदिन एक्सरसाइज करें : रोजाना कुछ देर तक एक्सरसाइज की आदत डालें। जिससे आप फिट रहती हैं। अधिकतर महिलाओं को लगता है कि इसमें ज्यादा समय लगता है। अगर आप 20 मिनट का कार्डियो कर रही हैं तो ये काफी बेहतर है।

नमक/रिफाइंड चीनी खाने से बचे : बहुत अधिक नमक हाई ब्‍लड प्रेशर बढ़ाता है। इसलिए अपने भोजन में नमक का सेवन कम करना चाहिए। रिफाइंड चीनी कई मिठाइयों में रहती है। हालांकि, नारियल चीनी, गुड़ और शहद जैसे स्वस्थ विकल्पों का स्वाद ले सकते हैं।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...