नवनीत राणा ने ओवैसी को दी धमकी, 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा दो पता नहीं चलेगा कहां गए…

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पूर्व पार्टी उम्मीदवारों के बयानों के हमले लगातार हो रहे हैं ऐसे में एक जनसभा में भाजपा नेत्री का बयान सुर्ख़ियों में है, दरअसल महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा अपने एक बयान को लेकर एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह असदुद्दीन ओवैसी और अकबरूद्दीन ओवैसी को लेकर दिया गया उनका भाषण है। दरअसल, नवनीत राणा ने हैदराबाद में बुधवार को अकबरूद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है, नवनीत राणा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये छोटे भाई बड़ा भाई है न… छोटा भाई बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा लो, तब हम बताएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है, छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का पता नहीं चलेगा कि कहां से आये और कहां चले गए।


सिर्फ 15 सेकेंड्स के लिए पुलिस हटा लो…", ओवैसी ब्रदर्स को लेकर BJP नेता का विवादित बयान


उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा कि ये चुनाव हैदराबाद को पाकिस्तान बनाने से रोकने के लिए है। इस बार सिर्फ वोटिंग होगी तो देश के हित में होगी। इस बार वोट डालना है तो हैदराबाद को पाकिस्तान बनाने से रोकने के लिए डालना है। इस बार मतदान करना है तो माधवी लता, हमारी शेरनी को इस देश की संसद में भेजने के लिए होगा। इस बार यह चुनाव हैदराबाद के सभी हिंदुओं को जगाने के लिए होगा।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...