खाकी के रडार पर ‘टीम सोलंकी’ में शामिल शहर के कई दिग्गज़ बिल्डर्स, KDA से जुड़े तार ?

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : आशुतोष मिश्र ‘रुद्र’ 

जाजमऊ आगजनी केस में फंसे ‘सोलंकी ब्रदर्स’ के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से ताजा खबर मिली है कि ‘टीम सोलंकी’ में शामिल शहर के कई बिल्डर्स भी रडार पर आ गए हैं, हालांकि, लखनऊ से जारी आदेश पर चल रही इस कवायद को पुलिस-प्रशासन ने बेहद गोपनीय रखा है। लेकिन, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जांच के तार कानपुर विकास प्राधिकरण बड़ी ही गहराई के साथ जुड़े हुए बताएं जा रहें है ?


FILE IMAGE : IRFAN SOLANKI MLA KANPUR

जांच के मिले सुराग : ‘ब्लैक मनी’ का एक बड़ा हिस्सा बिल्डर्स के पास है। जिसकी दम पर अभी भी दनादन मल्टीस्टोरी तन रही हैं। प्रवर्तन में तैनात एक अधिकारी ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि करीब एक दर्जन निर्माण ऐसे हैं, जिनके निर्माणकर्ता (बिल्डर्स) पूर्व में इरफान के काफी खास सहयोगी रहे हैं। अचानक कंस्ट्रक्शन कंपनी में इतना बड़ा इन्वेस्टमेंट ही छानबीन का ‘सुराग’ बना है। इनमें तमाम ‘पैराशूटर्स’ हैं। जिन्होंने अचानक कंस्ट्रक्शन लाइन में कदम रखा और देखते ही देखते शहर में दर्जनों अपार्टमेंट खड़े कर दिए। यहीं पर शक की सुई घूम गई। फिलहाल, जोन 1 और जोन 2 में काम कर रहे चार बिल्डर्स जांच के रडार पर बताए जा रहे हैं। गुपचुप तरीके से इनकी कुंडली खंगाली जा रही है। लखनऊ में तैनात एक बड़े अफसर ने जून 2024 तक मौजूदा जांच-पड़ताल के बाद बड़ी कार्यवाही के भी संकेत दिए हैं।


Uttar Pradesh: Absconding SP MLA Irfan Solanki, his brother surrender  before police; arrested


भारी पड़ेगा ‘बिल्डर प्रेम : केडीए के प्रवर्तन विभाग के अफसर आने वाली मुसीबत से बेखबर हैं। उन्हें इसका जरा भी इल्म नहीं। बिल्डर और केडीए कनेक्शन के क्लियर होने के बाद योगी सरकार का ‘चाबुक’ चलना तय समझिए। खास बात यह है कि जिन बिल्डर्स के नाम सामने आ रहे हैं। उनके लिए एक पूरी लॉबी केडीए में काम कर रही है। हर बिंदु पर जांच हो रही है। पुलिस की कार्यवाही में कई ‘खादी’ वाले और रसूखदार लपेटे में आ सकते हैं। फिलहाल, केडीए के अफसर इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं। लेकिन, सच यह है कि केडीए उपाध्यक्ष के पद पर तैनात मदन सिंह गर्ब्याल की साफ-सुथरी छवि के आगे ज्यादा दिन तक खेल नहीं चलने वाला। हालांकि, इंडिया न्यूज़ 24×7 डिजिटल शासन एवं पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से प्राप्त सूचना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


साभार : स्पस्ट आवाज़

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...