रायबरेली में ओवैसी पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहा बीजेपी के साथ मिलकर ओवैसी ….

Time to write @

- Advertisement -

रायबरेली: लोकसभा चुनावों का चौथा चरण 13 मई को शुरू होगा ऐसे में सभी डालो के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए पार्टी के बड़े चेहरे और स्टार प्रचारकों ने कमर कास ली है, इसी दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के मुंशीगंज दौरे पर थी, जहां पहुंचकर उन्होंने किसान शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी रायबरेली में अपने भाई राहुल गांधी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। इस दौरान अपनी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आपको बार-बार ये बात बता रही हूं। असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां भी बीजेपी को दूसरी पार्टियों को पीछे धकेलने के लिए किसी को मैदान में उतारने की आवश्यकता पड़ती है, वहां औवेसी यह काम कर रहे हैं। तेलंगाना के चुनाव में ये बात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया कि हमारी सरकार आते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे तो माफ हुए। वहीं कर्नाटक में भी हमने कहा था कि महिलाओं के खाते में 2000 रूपये डाले जाएंगे, आज डल रहे हैं। जहां भी हमारी सरकार बनी है, हमने अपने वादे पूरे किए हैं।



महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियां कह रही हैं कि वे महिलाओं को आरक्षण दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी भी ऐसा कह रहे हैं। हालांकि, यह महज एक ‘चुनावी जुमला’ है। वे जिस आरक्षण की बात कर रहे हैं वह 10 साल तक लागू ही नहीं किया जाएगा। वे महिलाओं पर अत्याचार के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, चाहे वह हाथरस, उन्नाव, कर्नाटक या मणिपुर में हो।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य वॉकाथॉन: 60 से अधिक चिकित्सकों ने लिया हिस्सा, थीम “मधुमेह और कल्याण” पर जोर

@Report Amit Gupta Kanpur कानपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा और...

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत सुभाष पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया...

@रिपोर्ट : रवि कुमार शर्मा - विशेष संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में...

कार्बाइड युक्त पटाखों के उपयोग बने 105 मरीजों के जीवन मे अंधकार का कारण, अस्पतालों में आंखों की क्षति के मरीजों संख्या पहुँची 3...

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली के उत्सव ने इस बार कानपुर में कई परिवारों के...

कानपुर की हवा बनी ‘साइलेंट किलर’: दिवाली की चमक ने घेर लिया जहरीला धुंध, AQI 300 पार—बच्चों और अस्थमा मरीजों के लिए खतरे की...

@रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर कानपुर : दीवाली की रौनक अभी बाकी है, लेकिन कानपुर की हवा ने त्योहार...
Enable Notifications OK No thanks