सांसद रमेश अवस्थी का हुआ भव्य स्वागत, अजय कपूर सहित जनता का जताया आभार !

Time to write @

- Advertisement -

कानपुर : पूर्व विधायक भाजपा नेता अजय कपूर के गोविन्द नगर स्थित कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। सैकडो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अजय कपूर के साथ मिलकर फूल माला पहनाकर व बुके देकर रमेश अवस्थी का स्वागत किया। इस दौरान श्री अवस्थी ने किदवई नगर व गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए श्री अजय कपूर का धन्यवाद किया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अजय कपूर के समर्थकों की मेहनत रंग लाई, उन्होंने गली गली, घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे, भारी जनसमूह के साथ जनसंपर्क कराकर व रोड शो व बहन फाउंडेशन के कार्यक्रम में हजारों बहनों के सहयोग से किदवई नगर व गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में वोट के बड़े अंतर से भाजपा को जीत दिलाई।


कार्यक्रम के दौरान पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपनी तीन बार की विधायकी में किदवई नगर व गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है, उसी प्रकार श्री अवस्थी भी यहां की सम्मानित जनता की सेवा करेंगे, उनकी हर समस्या में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। साथ ही क्षेत्र का विकास कराएंगे।

इस अवसर पर हेमराज सिंह गौर, एस०डी० पाण्डेय, महेश दीक्षित, अम्बुज शुक्ला, अरविन्द त्रिवेदी, भरत शर्मा, दीपक त्रिवेदी बल्ली, उमंग शुक्ला, शिवप्रसाद लोधी, अनिल यादव, आदर्श दीक्षित, नीरज चद्धा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, अक्षय मिश्रा, आशीष सचान, नव तिवारी, अशोक मिश्रा भूटानी, मुकेश रामचंनदानी, छोटू यादव, मुकरी, पप्पू वर्मा, अमित परिहार, दुर्गेश परिहार, राम सिंह, प्रिन्सू शुक्ला, सुरेन्द्र तिवारी, अमित रंजन, अशोक सिंह झब्बू, कौसर अली, योगेन्द्र सिंह, बिन्दा गौतम, अवधेश त्रिपाठी, पवन तिवारी, आफाक आलम, मंजुल अवस्थी, विष्णु शुक्ला, अवनीश ठाकुर, राकेश मिश्रा पप्पू, विपुल शुक्ला, अंकित पाल, संगीत तिवारी, संकल्प शुक्ला, शैलेन्द्र सेंगर, मनोज तिवारी, गुरविन्दर सिंह गप्पी, सुशील मोला, बलदेव राज मल्होत्रा, मोहन लाल, राजेश शर्मा, सौरभ कनौजिया, अमित हांडा, गोरेलाल, बबलू अवस्थी, रोहन नरूला, शुभम शुक्ला, आरजू सचान, ओमेन्द्र सोनी, प्रमोद जायसवाल, डिम्पल, प्रवीण विज, शैलेश आनन्द पम्मी, नफीसउल्लाह सिद्दीकी हरिशंकर पाल, मोहन पासवान, आर०के० मिश्रा, राम सिंह, राजू तिवारी, अंकित अरोडा, बब्बी खन्ना, मनोज बघेल, प्रदीप तिवारी, हैप्पी सिंह, मिथलेश पाण्डेय, सीता अग्निहोत्री, रेखा श्रीवास्तव, तारा सिंह, साधना सिंह, मन्दा सिंह आदि मौजूद रहे।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

युद्ध के साए में ब्लैकआउट: राष्ट्र की सुरक्षा की पहली दीवार

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव कानपुर @indiaNews24x7 नई दिल्ली, 7 मई 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद...

कानपुर अग्निकांड: प्रेम नगर में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, मां-बाप और तीन बेटियां जिंदा जलीं, मां से लिपटा बेटी का शव देख...

कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में रविवार रात एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण...

फतेहपुर की हनिका ने SSC बोर्ड परीक्षा में 94% अंकों के साथ जिला टॉप कर रचा इतिहास

⊂ रिपोर्ट : रवि प्रताप सिंह ⊃ फतेहपुर जनपद में एक बार फिर प्रतिभा ने अपनी चमक बिखेरी है।...

पाकिस्तान को सबक सिखाओ, शहीदों का बदला लो: सूफी खानकाह एसोसिएशन

कानपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस...
Enable Notifications OK No thanks