IPL 2024 में पहली जीत के साथ लखनऊ सुपरजायंट्स ने प्‍वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

Time to write @

- Advertisement -

लखनऊ सुपरजायंट्स ने शनिवार को आईपीएल 2024 के 11वें मैच में मयंक यादव की धारदार गेंदबाज़ी के दम पर पंजाब किंग्‍स को 21 रन से मात दी, इसी के साथ लखनऊ ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला, लखनऊ सुपरजायंट्स को इस जीत का जबदरस्‍त फायदा मिला। पंजाब किंग्‍स को मात देने के बाद उसने 5 स्‍थान की छलांग लगाई और आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवां स्‍थान हासिल किया।

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में LSG ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बना सकी। पंजाब की यह तीन मैचों में दूसरी शिकस्‍त रही।

पंजाब पहले पांचवें स्‍थान पर था, जिसे लखनऊ ने हटाकर हासिल किया। बहरहाल, सीएसके का प्‍वाइंट्स टेबल पर कब्‍जा बरकरार है। लखनऊ और पंजाब के बीच मैच के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। टॉप-4 टीमों की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं है। पांचवें स्‍थान से सभी टीमों ने नुकसान झेला है।

 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...