भारत पाकिस्तान के बाप से भी नहीं डरता… प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पूर्व सियासी बवाल नेताओं के जुबान से उबाल मारता नज़र आ रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत यह मत भूले कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम है। समझ में नहीं आता कि वर्तमान सरकार ऐसा क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे। उन्हें ये समझना चाहिए कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए बात करना जरूरी है। पाकिस्तान तो यहीं सोचेगा न कि भारत अहंकार में डूबकर हमें नीचा दिखा रहा है। ऐसे में तो पाकिस्तान का कोई भी पागल इन बमों का इस्तेमाल हम पर कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद से सियासी बवाल शुरू हो गया है।


 


कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बाप से भी नहीं डरता है, मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मणिशंकर अय्यर उस भारत को डराना चाहते हैं जिसका नेतृत्व एक निडर और निर्भीक नेता नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अब भारत दुनिया में किसी से भी नहीं डरने वाला। मैं मणिशंकर अय्यर को सलाह देता हूं कि यह बात राहुल गांधी को समझाएं। हो सकता है उनके समझाने का राहुल गांधी पर कुछ असर हो जाये। लेकिन जिस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह पाकिस्तान तो क्या पाकिस्तान के बाप से भी नहीं डरता है।


TWEET COUSTRY : ANI

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...