सांसद प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, कोटा में यूथ कांग्रेस ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन, कचरा पॉइंट और नालों में लगाए रमेश विधूड़ी के पोस्टर 

Time to write @

- Advertisement -

RAJASTHAN PRIYANKA GANDHI ROAST PROTEST : हाल ही में दिल्ली विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी के द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हालांकि अपने बयान के लिए विधूड़ी माफी मांग चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

राजस्थान के कोटा में यूथ कांग्रेस ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया और रमेश विधूड़ी के पोस्टर कचरा पॉइंट और नालों में लगा दिए। जिन पर लिखा हुआ था ” मैं महिला विरोधी हूं मेरी जुबान में गंदगी भरी पड़ी है। यूथ कांग्रेस नेता यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटा में कचरा पॉइंट और नालों में जगह-जगह रमेश विधूड़ी के पोस्टर लगाए। यश गौतम ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी ने प्रियंका गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शर्मनाक बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी 2014 से जब से केंद्र में सत्ता में आई है महिलाओं का अपमान कर रही है। इसके विरोध में रमेश विधूड़ी के पोस्टर कोटा के कचरा पॉइंट और नालों में लगाए गए हैं। जिन पर लिखा है ” मैं महिला विरोधी हूं मेरी जुबान में गंदगी भरी पड़ी है।यूथ कांग्रेस नेता यश गौतम ने कहा कि रमेश विधूड़ी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं है भारतीय जनता पार्टी को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...