PM MODI की मौजूदगी में चंद्रबाबू नायडू ने ली CM पद की शपथ, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : तमाम अटकलों के बीच आज आंध्र प्रदेश में नए मुख्यमंत्री का चयन हो गया. शपथ ग्रहण में बिहार के मुख्यमंत्री का न पहुँचना भी सुबह से ही चर्चा का विषय बना रहा, इस दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया. इस भव्य शपथग्रहण में तेलगु देशम पार्टी (TDP) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली.शपथ ग्रहण कार्यक्रम विजयवाड़ा के केसरपल्ली IT पार्क में हुआ.


चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण  होंगे डिप्टी सीएम इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए. बता दें कि बतौर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल है. आंध्र प्रदेश की इस नई सरकार में जनसेना प्रमुख और मशहूर एक्टर पवन कल्याण डिप्टी सीएम बने हैं.


12 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, कैबिनेट में शामिल होंगे कुल  25 मंत्री - India TV Hindiबता दें कि नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 25 सदस्य हैं. आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में टीडीपी के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना पार्टी के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं. वहीं, एक पद को खाली रखा गया है. गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार देर रात अमरावती में स्थित अपने आवास पर अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ मीटिंड के बाद अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया था।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...