BJP विधायक सहित 150 लोगों पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Time to write @

- Advertisement -

उत्तराखंड़ के ज्वालापुर में शुक्रवार को सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच एक झगड़ा हो गया था झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया, जिसके बाद वहां के जिला अस्पताल में भाजपा विधायक अपने समर्थको के साथ धरने पर बैठ गए। इस घटना का संज्ञान जब चुनाव आयोग ने लिया, तब पुलिस ने भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेताओं के साथ 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी गई है।


जाने क्या है मामला : पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद झगड़ा मारपीट में बदल गया। मामला अलग-अलग समुदाय के बीच होने की वजह से पुलिस इस मामले में दुकानदार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गई थी, और चारों का चालान भी कर दिया था। इसी बीच रानीपुर से भाजपा के विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और चारों लोगो को छोड़ने की बात कही। जब पुलिस चारों लोगों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी, तब विधायक भी ऑटो में बैठकर उनके साथ चल दिए। चारों लोगों का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस जब जिला अस्पताल पहुंची। तब अस्पताल में ही विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगें। जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा विधायक के साथ 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...