अमित शाह संभालेंगे गृह, राजनाथ सिंह करेंगे रक्षा, मोदी कैबिनेट ने मंत्रालय के बंटवारे में किया चौंकाने वाला फैसला

Date:

- Advertisement -

NEW DELHI : NDA सरकार बनने के उपरांत तीसरी बार मोदी ने पीएम पद की शपथ ली ऐसे में शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को मोदी कैबिनेट की पहली कैबिनेट मीटिंग की, मीटिंग के दौरान कई अहम फैसले लिये गये. इसके अलावा पीएम मोदी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. अमित शाह फिर से गृहमंत्री बनाये गये हें जबकि राजनाथ सिंह को भी पुराना मंत्रालय मिला है और वह रक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे. एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे. निर्मला सीतारमण भी पूर्व की भांति वित्त मंत्रालय संभालेंगी. इनके अलावा नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्री बनाया गया है. हर्ष मल्होत्रा और अजय टमटा को परिवहन राज्य मंत्री बनाय़ा गया है. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है.



   देखें किसको मिला कौन सा मंत्रालय    

1. राज नाथ सिंह : रक्षा मंत्री।

2. अमित शाह : गृह मंत्री, और सहकारिता मंत्री।

3. नितिन जयराम गडकरी : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।

4. जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्री।

5. शिवराज सिंह चौहान : कृषि और किसान कल्याण मंत्री; और ग्रामीण विकास मंत्री।

6. निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

7. डॉ. एस. जयशंकर : विदेश मंत्री।

8. मनोहर लाल खट्टर : आवास और शहरी मामलों के मंत्री; और ऊर्जा मंत्री।

9. एच. डी. कुमारस्वामी : भारी उद्योग मंत्री; और इस्पात मंत्री।

10. पीयूष गोयल : वाणिज्य और उद्योग मंत्री।

11. धर्मेंद्र प्रधान : शिक्षा मंत्री।

12. जीतन राम मांझी : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

13. राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह : पंचायती राज मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14. सर्बानंद सोनोवाल : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री।

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

16. किंजरापु राममोहन नायडू : नागरिक उड्डयन मंत्री।

17. प्रहलाद जोशी : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।

18. जुएल ओराम : जनजातीय मामले मंत्री।

19.गिरिराज सिंह : कपड़ा मंत्री।

20.अश्विनी वैष्णव : रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य सिंधिया : संचार मंत्री; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।

22. भूपेंद्र यादव : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।

23.गजेंद्र सिंह शेखावत : संस्कृति मंत्री; तथा पर्यटन मंत्री।

24. अन्नपूर्णा देवी : महिला एवं बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू : संसदीय कार्य मंत्री; तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री।

26. हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री

27.डॉ. मनसुख मंडाविया : श्रम एवं रोजगार मंत्री; तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री।

28. जी. किशन रेड्डी : कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री।

29. चिराग पासवान : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

30. सी. आर. पाटिल : जल शक्ति मंत्री।


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1.राव इंद्रजीत सिंह

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

3. अर्जुन राम मेघवाल

कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. श्री जाधव प्रतापराव गणपतराव

आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. श्री जयंत चौधरी

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री,


 राज्य मंत्री  

1. श्री जितिन प्रसाद

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. श्री श्रीपद येसो नाइक

ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

3. श्री पंकज चौधरी

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।

4. श्री कृष्ण पाल

सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

5. श्री रामदास अठावले

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

6. श्री राम नाथ ठाकुर

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

7. श्री नित्यानंद राय

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

8. श्रीमती अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

9. श्री वी. सोमन्ना

जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।


अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

IAS पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, अब जाएगी अफसरी, UPSC ने FIR दर्ज कराकर उम्मीदवारी रद्द करने का भेजा नोटिस

NEW DELHI : लगातार इन दिनों विवादों में घिरी चल रही ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मुश्किलें...

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी का कई देशों में असर, कई सेवाएं हुई ठप

NEW DELHI : आज अचानक देशभर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में अचानक...

संकल्प सेवा समिति ने वृद्धजनों के बीच वितरित की सामग्री ?

कानपुर : संकल्प सेवा समिति के द्वारा आज दामोदर नगर स्थित वृर्द्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे 112...

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने आज प्रोजेक्ट आरोग्यम के तहत अपना पांचवां स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

कानपुर : रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने आज प्रोजेक्ट आरोग्यम के तहत अपना पांचवां स्वास्थ्य जांच शिविर...
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks