होली खेलने के बाद चेहरे से रंग हटाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय ?

Time to write @

- Advertisement -

होली खेलना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अलग-अलग कलर लेकर आते हैं ताकि हर किसी को रंगों से रंग सके। लेकिन जब इन्हें चेहरे पर से हटाने की बारी आती है तो सोचना पड़ता है कि चेहरे पर ऐसा क्या लगाएं। जिससे यह रंग आसानी से निकल जाएं। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं, जिसकी जानकारी हमारे साथ डॉक्टर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने शेयर की। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने चेहरे का रंग घर पर रखी चीजों से निकाल सकते हैं।अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग लग गया है तो इसे हटाने के लिए आप नींबू और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आसानी से रंग निकल जाएगा। साथ ही चेहरा पहले की तरह नजर आएगा।


नींबू से निकाले चेहरे का कलर, इस तरह करें इस्तेमाल 

इसके लिए सबसे पहले नींबू के छिलके को आधा कप पानी में उबाल लें।
अब इस पानी को ठंड़ा होने दें।
फिर इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें।
आप चाहें तो इसमें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे को रब करें।
ऐसा आपको करीब 20 मिनट करना है। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को साथ कर लेना है।
इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का सारा रंग निकल जाएगा। त्वचा भी खिली खिली नजर आएगी।


बेसन और सरसों का तेल इस तरह करें इस्तेमाल 

इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
अब इसमें 2 चम्मच ही सरसों का तेल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें।
फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
इसके बाद हल्के हाथों से इसे रब करें और चेहरे को साफ करने की कोशिश करें।
फिर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।
इससे सारे रंग आसानी से निकल जाएंगे और चेहरा पहले की तरह साफ नजर आएगा।
डॉक्टर रेनू माहेश्वरी के बताए गए तरीके को इस बार होली खेलने के बाद ट्राई करें इससे चेहरा साफ हो जाएगा। इसके बाद आपको बाजार में मिलने वाले फेस वॉश की जरूरत नहीं पड़ेगी। (होली हेयर केयर)

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...