ख़बरें राज्यों व् शहरों से

सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जानें कोर्ट में क्या हुआ?

Share

दिल्ली आबकारी नीति केस में शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इससे पहले अदालत को सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील ने बताया था कि अरविंद केजरीवाल कोर्ट में पेश होंगे। बता दें कि कोर्ट ने उनको एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। बता दें कि कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

कोर्ट ने खारिज की याचिका
अदालत ने आबकारी नीति मामले में मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन की चुनौती याचिका को खारिज कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जारी नोटिस के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर मामले में कोर्ट ने समन जारी किया था।

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks