पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी से पहले होगा ट्राई सीरीज का आयोजन, 21 साल बाद मेजबानी करेगा पाक ?

Time to write @

- Advertisement -

लाहौर. पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इस पर अभी सस्पेंस है. लेकिन उसी बीच पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक ट्राई सीरीज का आयोजन किया जाएगा.

इस ट्राई सीरीज में तीन टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि तकरीबन दो दशक यानी करीब 21 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई ट्राई सीरीज होने वाली है. इससे पहले 2004 में पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज होस्ट की थी. इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी. बता दें कि इस ट्राई सीरीज का आयोजन साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होगा. हालांकि, अभी चैंपियंस ट्रॉफी का फॉर्मेट क्या होगा तय नहीं है. यह भी आसार हैं कि जिस तरह एशिया कप 2023 हुआ था उस तरह भी टूर्नामेंट हो सकता है. भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे. अब देखना होगा कि कैसे क्या किया जाएगा. फिलहाल उसके पहले पाकिस्तानी टीम दो देशों की टीमों की मेजबानी करेगी और ट्राई सीरीज का आयोजन करवाएगी. हाल ही में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टी20 सीरीज का भी ऐलान हुआ था. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले होगी.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...