‘मुझे उसे अपनी बेटी कहने में शर्म आती है’, संघमित्रा के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्यों कहा ऐसा?

Time to write @

- Advertisement -

अपने तेज़ तर्रार राजनितिक बयानबाज़ी और तीखे अंदाज़ को लेकर जाने जाने वाले तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की नेता तथा बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब संघमित्रा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहीं थीं। एक निजी चैनल से स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे संघमित्रा को अपनी बेटी कहने में भी शर्म आती है।


बदायूं में मंच पर फफक-फफक कर रोने लगीं स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी  संघमित्रा मौर्य #viralnews - YouTube


आखिर स्वामी ने क्यों दिया ऐसा बयान ? : स्वामी प्रसाद ने कहा कि उसने मंच पर रोकर अपने पिता के चरित्र के विपरीत आचरण किया है। उन्होंने कहा कि बेटी होने का मतलब यह नहीं कि उसकी गलतियां माफ़ हो गई। रोना धोना ओछी तथा बचकानी बातें हैं। मौर्य ने आगे कहा कि मुझे उसके टिकट कटने का कोई दुख नहीं, उसका टिकट तो कटना ही था। उन्होंने कहा कि मैंने उससे कहा कि उसको आरक्षण ख़त्म करने वाली पार्टी के साथ नहीं खड़ा होना चाहिए, उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति की राजनीति करने वाले लोग अगर उनका आरक्षण ख़त्म करने वालों के साथ खड़े हैं, तो इसको अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जो सांसद रह चुका है, वह दूध पीता बच्चा नहीं है। उसके पास ख़ुद विवेक होना चाहिए। मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोकती है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...