बिना अडाप्टर के भी चार्ज करिए अपना मोबाइल-लैपटॉप, वैज्ञानिकों ने तैयार की गजब की तकनीक!

Time to write @

- Advertisement -

आईआईटी बीएचयू ने ऐसा हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड सिस्टम तैयार किया है जिससे एसी (अल्टरनेट करंट) और डीसी (डायरेक्ट करंट) सप्लाई एक साथ मिलेगी। इससे अडाप्टर की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे स्विच बोर्ड में सिर्फ केबल लगाकर लैपटॉप और मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये स्मार्ट ग्रिड सिस्टम ग्रिड, सौर ऊर्जा और बैटरी तीनों से ही संचालित होगा। आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. आरके सिंह और प्रो. वीएन लाल के निर्देशन में शोध छात्रों इसे तैयार किया है। प्रो. आरके सिंह का दावा है कि ये पहला ऐसा हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड होगा जिसमें एक साथ एसी और दो डीसी सप्लाई मिलेगी।

घरों में एसी सप्लाई यानी 230 वोल्ट ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। वहीं लैपटॉप चार्ज करने के लिए 19.5 वोल्ट डीसी और मोबाइल चार्ज करने के लिए 5 वोल्ट डीसी सप्लाई की जरूरत पड़ती है। इस ग्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए घर में दो बोर्ड लगाने होंगे। एक एसी सप्लाई बोर्ड, जिससे 230 वोल्ट की बिजली सप्लाई होगी। वहीं दूसरा डीसी बोर्ड, जो लैपटॉप और मोबाइल के लिए होगा। इस बोर्ड में एक स्विच 19.5 वोल्ट और दूसरा 5 वोल्ट का होगा। इसे जरूरत के लिहाज से बढ़ाया जा सकेगा। प्रो. आरके सिंह ने बताया कि कन्वर्टर को ग्रिड, सौर ऊर्जा और बैटरी तीनों से जोड़ा गया है। ताकि किसी भी हाल में ऊर्जा की आपूर्ति ठप ना हो। सौर ऊर्जा ना मिलने पर ये बिजली से चलेगा। बिजली न होने पर बैटरी से। प्रो. सिंह ने बताया कि इस सिस्टम की शुरुआत प्रयोग के तौर पर संस्थान की लाइब्रेरी में कर दी गई है।

हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड को आईओटी बेस्ड बनाया गया है। इसके लिए एप भी तैयार किया गया है। इसे फोन या लैपटॉप में डाउनलोड कर कंट्रोल भी किया जा सकता है। यानी इससे जुड़े पंखे, बल्ब, मोबाइल चार्जर या अन्य किसी संचालित वस्तु को फोन से ऑन ऑफ किया जा सकेगा। कोई अगर घर से बाहर है और पंखा बंद करना भूल गया है तो फोन से जरिये इसे बंद किया जा सकेगा। इसमें स्मार्ट स्विच लगाए गए हैं। हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड में अलार्म भी लगाया गया है। अगर कहीं शॉट सर्किट हुआ या कोई अन्य तकनीकी समस्या आने पर अलार्म बजेगा। यही नहीं कन्वर्टर ने कहां से कितनी ऊर्जा ले ली है, कितनी ऊर्जा खत्म हुई है, इसकी भी जानकारी देगा।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...