स्वातंत्र्य वीर सावरकर की शूटिंग को लेकर रणदीप ने किया खुलासा

Time to write @

- Advertisement -

MUMBAI : “स्वातंत्र्य वीर सावरकर” की बायोपिक 22 मार्च 2024 को रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों से काफी प्यार मिला. बता दें कि ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म से निर्देशक के करियर की शुरुआत हुई है. दरअसल फिल्म अब बॉक्स ऑफिस से विदाई लेने की तैयारी कर रही है, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में फिल्म को लेकर अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है. तो आइए जानते है कि अभिनेता ने क्या कहा,


Randeep Hooda was successful in realizing 'Swatantryaveer Savarkar' |  'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को साकार करने में सफल रहे रणदीप हुड्डा हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया है कि फिल्म का कुछ हिस्सा अंडमान द्वीप समूह के काला पानी में शूट किया गया था, अभिनेता ने कहा, “हमने काला पानी की शूटिंग अंडमान द्वीप समूह में की थी और ये मगरमच्छों से भरी थी. मेरे आसपास पांच गोताखोर थे और मैंने उनसे कहा कि मुझे तैरना नहीं आता, लेकिन मैं तैरकर वापस आ गया”. साथ ही अभिनेता ने आगे बताया कि गोताखोरों ने कहा, ”अरे, आपको तैरना आता हैं. आपने हमें क्यों बुलाया?” मैंने उससे कहा ‘आप यहां मगरमच्छों के लिए आए थे, भाई,’ रणदीप ने स्वीकार किया कि उनके पास जो कुछ भी था, उन्हें उसमें ढलना और सुधार करना था, बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी दामोदर विनायक सावरकर की बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दिन केवल 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने अब तक 17.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दरअसल इस फिल्म को करके अभिनेता काफी खुश हैं. फिल्म को दर्शकों के अलावा समीक्षकों की भी तारीफें मिल रही है. इस बीच ये भी चर्चा हो रही है कि आखिर ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी. हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है.


Veer Savarkar Box Office Prediction day 1 randeep hooda ankita lokhande  movie opening day collection | Veer Savarkar Box Office Prediction: पहले  दिन कितना कमा सकती है रणदीप हुड्डा की फिल्म, क्या


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...