तेलंगाना में दो एडिशनल एसपी अरेस्ट, जानें पूरा मामला

Time to write @

- Advertisement -

कहते हैं की अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन अपराध के बाद कोई न कोई सुराग़ छोड़ ही देता है, वहीँ अपराध जब किसी कानून के रखवाले द्वारा किया जाए तो वो अक्सर चर्चा का विषय बन जाता है ! ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है जहाँ विभाग में तैनात दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. ये दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेल में बंद एक अधिकारी की मदद करने और अपराध में अपनी संलिप्तता को छिपाने की कोशिश कर रहे थे. इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने खिलाफ इकठ्ठा किए कई सबूतों को नष्ट कर दिया और कथित रूप से फोन टैपिंग की ! बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने अतिरिक्त डीसीपी तिरुपथन्ना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन भुजंगा राव को गिरफ्तार किया है. ये दोनों स्पेशल इंटेलिजेंस विभाग में एडिशनल पुलिस अधीक्षक के रुप में तैनात थे. इन दोनों को शनिवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों गिरफ्तार किये गये अधिकारियों पर एक सस्पेंड हुए डीएसपी प्रवीत राव की जेल में मदद करने का आरोप लगा है. सस्पेंड हुए डीएसपी पर पिछली बीआरएस की सरकार के दौरान इलेक्ट्रानिक गैजेट से खुफिया जानकारी को नष्ठ करने कथित रूप से फोन टैप करने का आरोप है.


सस्पेंड डीएसपी ने की अपराध में संलिप्तता छिपाने की कोशिश : गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारियों ने कबूल किया है कि उन्होंने पहले से गिरफ्तार प्रणीत कुमार के साथ मिलजुलकर अपराध में अपनी संलिप्तता को छिपाने का प्रयास किया. उन दोनों अधिकारियों ने सार्वजनिक सम्पत्ति को नष्ट करने के साथ सबूतों को गायब करने, अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग करने, कुछ निजी लोगों पर अवैध रुप से नजर रखने और साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है.


सस्पेंड प्रणीत राव का निलंबन और गिरफ्तारी : सस्पेंड और जेल बंद प्रणीत राव को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उनको तेलंगाना सरकार ने निलंबित कर दिया था. उन पर अनजाने लोगों की प्रोफाइल बनाने और गुप्त रुप से उनकी निगरानी करने कम्पयूटर सिस्टम उसमें से अधिकारिक डेटा को नष्ट करने के साथ उस समय विपक्ष के नेताओं के फोन को टैप करने के आरोप लगे हैं.

राव के खिलाफ अपराधिक विश्वाघात की शिकायत : मार्च में एसआईबी के एडिशनल पुलिस सुपरिंटेंडेंट के जरिए दायर एक शिकायत पर एक अधिकारी के द्वारा अपराधिक विश्वघात, सबूतों को गायब करने अपराधिक साजिश के आरोप में पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में उनके साथ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...