इस साल विश्व के अरबपतियों की सूची में 200 भारतीय अरबपति शामिल, जानिए कौन है सबसे आगे ?

Time to write @

- Advertisement -

भारत एक विविध और लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। भारतीय अरबपति दुनिया के आर्थिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष 2024 के फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची में 200 भारतीयों का नाम शामिल किया गया है। जबकि इससे पिछले साल 2023 में ये 169 भारतीयों के नाम दर्ज किए गए थे। बता दें कि इस साल फोर्ब्स में शामिल इन भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 प्रतिशत तक ज्यादा है, बता दें कि फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में पहला नाम मुकेश अंबानी का है, जिनकी कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वो 100 अरब डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई बन चुके हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, साथ ही वो भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।


इसके अलावा फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी का नाम शामिल है। गौतम अदाणी की संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ऐसे में वे 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 17वां स्थान रखते हैं। जबकि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बनी हैं। वहीं सावित्री जिंदल का नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर आता है और उनकी कुल संपत्ति 33.5 अरब डॉलर है, जानकारी के अनुसार, इस सूची में पच्चीस नए भारतीय अरबपतियों का नाम शामिल हुआ है। जिसमें नरेश त्रेहन, रमेश कुन्हीकन्नन और रेणुका जगतियानी का नाम शामिल हैं। जबकि इस साल बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम सूची से हो गया है।


भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग 2024: भारत के सबसे अमीर अरबपति


                                                 भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति                                              
मुकेश अंबानी- नेट वर्थ 116 अरब डॉलर
गौतम अदाणी- कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर
शिव नादर- कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल- नेट वर्थ 33.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी- नेट वर्थ 26.7 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति 21.3 अरब डॉलर
कुशल पाल सिंह- नेट वर्थ 20.9 अरब डॉलर
कुमारमंगलम बिड़ला – कुल संपत्ति 19.7 अरब डॉलर
राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...