कॉमेडियन कपिल शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, कॉमेडी सीन को लेकर हुआ था विवाद

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : ग्वालियर उच्च न्यायालय की पीठ ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो के निर्माताओं के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है। याचिका दाखिल करने वाले वकील सुरेश धाकड़ ने दो साल पहले धारा 356/3 के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोनी टीवी पर कपिल शर्मा के शो में महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के अलावा आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया है।

कपिल शर्मा को होईकोर्ट से राहत : सुरेश धाकड़ ने एक एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा था कि जहां कलाकारों को कोर्ट रूम में मंच पर शराब पीते हुए दिखाया गया था, जिसे उन्होंने न्यायपालिका के लिए अपमानजनक माना। हालांकि आदालत ने कपिल शर्मा को बड़ी राहत देते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके अलावा अदालत ने धाकड़ को पब्लिसिटी स्टंट के लिए कानूनी कार्यवाही का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं किया जा सकता है।

इस मामले में उलझे थे कॉमेडियन : कपिल ने दो साल पहले अपने शो पर प्रसारित हुए एक एपिसोड के बाद खुद को कानूनी विवाद में उलझा हुआ पाया था। इस एपिसोड में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने लगभग आठ मिनट तक चलने वाला एक अदालत के सीन को दिखाया था। जहां उन्होंने अदालत की कार्यवाही को मजाकिया ढंग से दर्शाया था। सीन में वकील का किरदार निभा रहे कपिल को शराब और स्नैक्स की मांग करते हुए दिखाया गया था। सीन में कपिल को डबल मीनिंग जोक्स मारते हुए भी देखा गया था। वहीं ग्वालियर हाई कोर्ट ने कपिल शर्मा को बड़ी राहत देते हुए याचिका खारिज कर दी।

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...