अमेरिकी स्कूल के छात्र चीन में आदान-प्रदान के लिए हुए रवाना

Time to write @

- Advertisement -

अमेरिका में वाशिंगटन राज्य के मिडिल स्कूल के छात्रों का एक एक्सचेंज समूह 16 मार्च को चीन की 11 दिवसीय यात्रा के लिए सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुआ। इस एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन “अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” ने किया है।

नवंबर 2023 में, सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अमेरिकी मैत्री समूहों के संयुक्त स्वागत भोज में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने भाषण में घोषणा की कि चीन अगले पांच वर्षों में 50 हजार अमेरिकी किशोरों को आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए चीन आने के लिए आमंत्रित करने को तैयार है।

अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ के सह-अध्यक्ष चो शूछी के अनुसार, एक्सचेंज समूह में 24 छात्र वाशिंगटन के टैकोमा में लिंकन मिडिल स्कूल और स्टिलकुम मिडिल स्कूल से हैं। अमेरिकी मिडिल स्कूल के छात्र चीनी किशोरों के साथ गहन आदान-प्रदान करने के लिए पेइचिंग, क्वांगचो, शनचन, हुपेई में वुतांग पर्वत और अन्य स्थानों के साथ-साथ कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे।

सैन फ्रांसिस्को में चीनी महावाणिज्य दूतावास के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत सोंग क्वोश्युआन ने हवाई अड्डे पर विदाई समारोह में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी किशोर चीन पहुंचने के बाद खुले दिमाग से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, चीनी संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे, चीनी मित्र बनाएंगे और एक सच्चे, त्रि-आयामी और व्यापक चीन को महसूस करेंगे।

छात्रों के साथ चीन दौरे पर आए स्टिलकुम शहर के मेयर रिचर्ड मुरी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों को पारस्परिक आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी समझ को गहरा करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को चीन को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने और समझने के इस दुर्लभ अवसर का पूरा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...