नायब सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, अनिल विज को नहीं मिली जगह, ये बने मंत्री

Time to write @

- Advertisement -

नई दिल्ली: सियासी सरगर्मी के बीच आखिरकार चढ़े पारे ने हरियाणा में सरकार मंत्रिमंडल के गठन का काम शुरू करा दिया और आज नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया. इस दौरान पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. चंडीगढ़ स्थित राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इन विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे.

ये विधायक बने मंत्री कमल गुप्ता
सीमा त्रिखा
महिपाल ढांडा
असीम गोयल
संजय सिंह

अनिल विज का कटा पत्ता
बता दें कि मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज को नायब सिंह सैनी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. बताया जा रहा था कि बीजेपी आलाकमान के काफी मान-मनौव्वल के बाद विज की नाराजगी दूर नहीं हुई. इसके बाद उनके बगैर ही आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. वहीं, अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. विज ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब मेरे घर चाय पर आ सकते हैं.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...