प्राथमिक विद्यालय में ताला बंद कर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानाचार्य के द्वारा छात्रों से निजी काम करवाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ।

Time to write @

- Advertisement -

 


रिपोर्ट : रवी प्रताप सिंह फतेहपुर – फतेहपुर

Fatehpur विकासखंड बहुआ क्षेत्र के चक मीरपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने ताला बंद करके विरोध प्रदर्शन किया है ।जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य छात्रों से अपना निजी काम करवाते हैं । ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को स्थानांतरण किए जाने की मांग की है ।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों से स्कूल में निजी कार्य कराया जाता है, और अपने पैर भी दबवाए जाते हैं । आरोप है कि प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों से स्वयं के निजी कार्य कराए जा रहे हैं। जिस पर आरोप है कि ग्रामीणों ने विरोध जताया तो प्रधानाचार्य ने कहा अगर बच्चों को पढ़ाना है तो विद्यालय भेजिए अन्यथा मत भेजिए । लेकिन बच्चों को विद्यालय का कार्य तो करना ही पड़ेगा, बच्चे कार्य नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा?

वही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय में बच्चों का एमडीएम भी नहीं बनाया जाता है । सरकार की तरफ से भेजे जा रहे एमडीएम का विद्यालय प्रधानाचार्य घपला कर जाते हैं। वहीं जब ग्रामीण विद्यालय में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे तो जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी हौसला प्रसाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए जांच कर दोषी पाए जाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात कही है।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks