AAP राजयसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में CM आवास से हिरासत में लिया गया विभव कुमार

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : राजधानी दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में लगातार हो रहे विवाद के बाद आख़िरकार केंद्र की दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। शनिवार दोपहर 12:40 बजे पुलिस उन्हें सिविल लाइंस थाने लेकर आई। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मालीवाल के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह एक्शन लिया है। रिपोर्ट में सांसद के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में 4 तस्वीरों के साथ-साथ स्वाति मालीवाल की आंख और पैर पर चोट के निशान का जिक्र किया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 16 मई को रात 11 बजे के करीब स्वाति मालीवाल का AIIMS में मेडिकल करवाया था। स्वाति ने इस मामले में 16 मई की दोपहर को विभव के खिलाफ FIR दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया है कि वो पीरियड में थी लेकिन तब भी विभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी। उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे गए।


Swati Maliwal: कौन हैं बिभव कुमार? जिन पर आप नेता स्वाति मालीवाल से मारपीट  करने के आरोप- Indianews - India News

बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ विभव ने भी शिकायत दर्ज कराई है। विभव ने पुलिस को दिए आदेवन में स्वाति मालीवाल पर जबरदस्ती घर में घुसना, सीएम के सिक्योरिटी के साथ बदसलूकी करना, धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। इससे पहले स्वाति ने सिविल लाइंस थाना में विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत FIR दर्ज कराई थी।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...