UP: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में कई दिग्गजों का कटेगा पत्ता, डिंपल के खिलाफ अपर्णा बनेंगी उम्मीदवार?

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियों अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में जुटी हैं. चुनावी उठापटक के बीच बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है. जल्द ही तीसरी लिस्ट भी जारी होने वाली है, कई मायनो में ये तीसरी लिस्ट चुनावी समर के लिहाज से अहम मानी जा रही है, इसी बीच चर्चा है की भाजपा अपनी तीसरी सूची में उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं का टिकट काट सकती हैं. वहीं, कई नए चेहरों को इस लोकसभा चुनाव में मौका दिया जा सकता है.

इनका कट सकता है टिकट : बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में बीजेपी ने अब तक 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. पार्टी कुल 75 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी, वहीं 5 सीटें गठबंधन के सहयोगियों को दी जाएंगी. माना जा रहा है कि आने वाली तीसरी लिस्ट में बाकी बचे 24 नामों का ऐलान हो सकता है. इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं का टिकट कट सकता है, जिसमें मेनका गांधी, वरूण गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, वीके सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य शामिल हैं.

डिंपल के खिलाफ लड़ेंगी अपर्णा? : बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को लोकसभा का टिकट दे सकती है. अपर्णा को मैनपुरी संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है. मालूम हो कि मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया हुआ है. ऐसे में अगर बीजेपी अपर्णा पर दांव खेलती है तो मैनपुरी में देवरानी और जेठानी के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...