कोर्ट के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुआवजा दिलाने के नाम पर माँगी थी 15 हजार की घूस

Time to write @

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बलचौर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घोड़े की मौत हो गई. घोड़े की मौत होने के बाद मुआवजा दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करने के मामले में लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है. वहीं पशुपालक की शिकायत पर लेखपाल का दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया था।

बलचौर के रहने वाले राघवेंद्र पशुपालक है. राघवेंद्र शादी समारोह में बुकिंग पर घोड़ा ले जाता था. 8 महीने पहले आकाशीय बिजली गिरने से उसके घोड़े की मौत हो गई थी और इसकी जानकारी पीड़ित ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी थी. आरोप है कि बलचौर गांव में तैनात लेखपाल राजेश यादव ने मुआवजा दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये देने को कहा. पीड़ित ने सरकार से मुआवजा मिलने पर 8 हजार रुपये लेखपाल राजेश यादव को दे दिए. साथ ही पीड़ित ने 7 हजार रुपये बाद में देने की बात कही. बताया जा रहा है कि पीड़ित को शासन से कुल 32 हजार की सहायता राशि मिली है।

लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज : पीड़त ने कहा कि परिवार के भरण-पोषण के लिए घोड़ा खरीदना है. तमाम बातें कहने के बाद भी लेखपाल एक भी बात नहीं सुनी और गाली गलौज करते हुए उसे पूरे रुपये देने को कहा, जबकि पशुचालक 8 हजार रुपये उसे दे चुका था फिर भी लेखपाल राजेश यादव नहीं माना. तब पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की. जिसके बाद लेखपाल राजेश यादव का दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई. तब पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...