ख़बरें देश दुनिया से

UNSC में अमेरिका और जापान ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध का कियाआह्वान

Share

अमेरिका और जापान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं जिसमें सभी देशों से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात या विकसित न करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि ‘‘पृथ्वी के आसपास की कक्षा में परमाणु हथियार स्थापित किया जाना अभूतपूर्व, खतरनाक और अस्वीकार्य होगा।’

अमेरिका और जापान के इस प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा तब की गयी है जब व्हाइट हाउस ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि रूस ने उपग्रह रोधी हथियार क्षमता हासिल कर ली है, हालांकि ऐसा कोई हथियार अभी संचालन में नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाद में घोषणा की थी कि मॉस्को का अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि रूस ने केवल अमेरिका की तरह अंतरिक्ष क्षमताएं विकसित की हैं।

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks