उत्तर प्रदेश

रमज़ान की तरावीह में सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की रिहाई के लिए माँगी गयी दुआ, पुलिस द्वारा लिखे मुकदमों को बताया फ़र्ज़ी

Share

कानपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो चमनगंज थाना क्षेत्र के हलीम कालेज ग्राउंड का है। इस वीडियो में रमजान की तरावीह के दौरान ग्राउंड में मौजूद 40 से 50 हजार नमाजियों ने एक साथ विधायक हाजी इरफान सोलंकी की रिहाई को लेकर अल्लाह से दुआ माग रहे है। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगो का कहना है कि, इरफान बेकसूर है। उन्हें नाजायज मुकदमो में जेल भेजा गया है बताते चलें कि विधायक पर प्लाट पर कब्जा, आगजनी व फर्जी पासपोर्ट से यात्रा करने जैसे गंभीर आरोपो के चलते वह जेल में बंद है। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है ऐसे में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks