UNSC में अमेरिका और जापान ने अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध का कियाआह्वान

Time to write @

अमेरिका और जापान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं जिसमें सभी देशों से अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात या विकसित न करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि ‘‘पृथ्वी के आसपास की कक्षा में परमाणु हथियार स्थापित किया जाना अभूतपूर्व, खतरनाक और अस्वीकार्य होगा।’

अमेरिका और जापान के इस प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा तब की गयी है जब व्हाइट हाउस ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि रूस ने उपग्रह रोधी हथियार क्षमता हासिल कर ली है, हालांकि ऐसा कोई हथियार अभी संचालन में नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाद में घोषणा की थी कि मॉस्को का अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि रूस ने केवल अमेरिका की तरह अंतरिक्ष क्षमताएं विकसित की हैं।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

शिंदे ने कहा महाराष्ट्र सरकार में ऑल इज वेल, NDA में नहीं है कोई मनमुटाव

NEW DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नाराज चल रहे एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।...

भारत ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से टी-20 सीरीज जीती, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 14 विकेट, अभिषेक शर्मा की सेेेंचुरी

INDvsENGt20 : भारत ने एक बार फिर से टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत क़ायम कर के एक बार...
Enable Notifications OK No thanks