आजमगढ़

9वीं शादी के चक्कर में आठवीं बीवी को तलाक देना चाहता था शख्स, विरोध करने पर अश्लील पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

Share

UTTAR PRADESH : सरकार के लगातार 3 तलाक पर गंभीर प्रहार के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार की लगातार खबरें सामने आ रही है ऐसे में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने 9वीं शादी करने के चक्कर में अपनी आठवीं बीवी के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए, पत्नी का कहना है कि पति उसे तलाक देकर 9वीं शादी करना चाहता था, इस वजह से उसने वीडियो वायरल कर दिया, जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के गंभीरपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अनुराग के सामने न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि मेरे पति ने 7 बार शादी करने के बाद साल 2018 में मुझसे ऑनलाइन 8वीं बार निकाह किया था। अब नौवीं शादी करने के चक्कर में मेरा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वह अपनी अन्य पत्नियों की तरह मुझे तलाक देकर किसी और को अपना शिकार बनाना चाहता है, इस मामले में पुलिस प्रशासन ने तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दी है !


बीवी ने सेट करा रखी थी अपनी आई ब्रो, भड़के शौहर ने वीडियो कॉल पर ही बोला ' तलाक-तलाक-तलाक'

इधर मामले की खबर लगते ही पीड़िता का पति एक सप्ताह पहले ब्रूनेई भाग गया है, स्थानीय थाने की पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई, इस कार्यवाही के बाद पीड़िता का आरोप है की ससुरालवाले पीड़िता को मुकदमा वापस लेने को लेकर लगातार धमका रहे हैं, पीड़िता के अनुसार ससुरालीजनों ने मुक़दमा वापस न लेने पर जान से मारने की बात कही है, ऐसे में पीड़िता ने पति के साथ साथ ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks