गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कानपुर में प्रदर्शन, सिख समुदाय ने थाने का किया घेराव, आरोपी के घर की बुलडोज़र एक्शन की माँग

Time to write @

- Advertisement -

 

Kanpur Sikh samuday Bawal : कानपुर में मंगलवार सुबह गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और उसके घर पर बुलडोजर चलाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और आसपास के पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेढ़ सौ से अधिक लोग फजलगंज थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “वाहे गुरु” का मंत्रोच्चारण किया और कालपी रोड पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। एसीपी ज्योति श्री ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार शाम का है। आरोप है कि अजय सिंह नामक व्यक्ति ने शास्त्री नगर निवासी एक रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन कर गुरु गोविंद सिंह के संबंध में कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिख समाज में आक्रोश फैल गया।


 

सोमवार रात लगभग 10:30 बजे भी सैकड़ों की संख्या में सिख संगठनों के पदाधिकारी और समाज के लोग फजलगंज थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्थाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मंगलवार को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मेरठ में कांवड़ियों की भीड़ ने जीप से निकालकर दो युवकों को पीटा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिसकर्मियों की पिटाई का दावा निकला गलत, बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित होने के बाद हुआ था...

ग्रेटर नोएडा अग्निकांड: PCB पैनल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत; तीन घायल

  Noida Fire News :  ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित पीसीबी (PCB) पैनल बनाने वाली आईएलजीआईएम फैक्ट्री में सोमवार देर...

मदरसों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान चर्चा में, सियासी घमासान के आसार

Madarsa News Keshav Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए...

E20 पेट्रोल पर सियासत गरम: आज पीएम आवास की ओर मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए पूरा विवाद

  NEW DELHI E20 PETROL NEWS : देश में E20 पेट्रोल को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...