ख़बरें राज्यों व् शहरों से

बिहार में गर्मायी सियासत, चुनावी हलचल के बीच सीएम नीतीश अचानक पहुंचे दिल्ली

Share

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके है. ऐसे में एग्जिट पोल में दर्शाये गए नतीजे के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. वहीं इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो जून को दिल्ली पहुंचे हैं. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं उस लिहाज से सीएम नीतीश का यह दौरा अहम माना जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार बीजेपी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं इस बार का चुनाव पिछले चुनावों से बिल्कुल अलग है. इस बार इंडिया गठबंधन के तहत विपक्ष सयुक्त चुनाव लड़ रहा है. इसमें एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच काफी तकरार भी देखने को मिली है. लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की काफी चर्चा होती रही.


Cm Nitish Kumar Reacted On Elections, Said- We Are Ready, Modi Government Should Conduct Elections Soon - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :सीएम नीतीश कुमार बोले- जितना जल्दी चुनाव

आपको बता दें कि बिहार में सभी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए. वहीं उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. 4 जून को साफ हो जाएगा. उससे पहले बिहार की 40 सीटों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल एनडीए की बड़ी बढ़त दिखा रही है, लेकिन एनडीए के प्रदेश की सभी 40 सीटों पर जीत के दावे पर मुहर लगाते नहीं दिख रहे है. यह सिर्फ एग्जिट पोल एक अनुमान है. वहीं परिणाम का पता 4 जून को ही चल सकेगा.


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks