महाकुंभ 2025: सांसद रमेश अवस्थी का कुम्भ सेवा भाव बना चर्चा का विषय, श्रद्धालुओं के लिए कुम्भ में किया विशेष प्रबंध

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अनुज सावरकर – कानपुर

कानपुर/प्रयाग्रजकुम्भ : महाकुंभ 2025 का भव्य आगाज़ जैसे हुआ उसी तरह से आज महाशिवरात्रि के अंतिम शाही स्नान के बाद महाकुंभ 2025 अपने अंतिम चरण पर है । आज से कुम्भ का महापर्व समाप्त हो जाएगा 45 दिनों तक चले कुंभ मेले में देश की लगभग आधी आबादी ने स्नान ध्यान किया । इसी दौरान महाकुंभ पर्व में एक सांसद के सेवा भाव से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिस खबर ने जनता की सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ भाव माना है ।



महाकुंभ 2025 के 45 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान कानपुर लोकसभा से भाजपा सांसद रमेश अवस्थी चर्चा का विषय बने हुए हैं । वजह है कि महाकुंभ 2025 के महा मेले में भाजपा सांसद रमेश अवस्थी एक मात्र सांसद है जिन्होंने अपनी लोकसभा की जनता के साथ साथ देशभर के कई वरिष्ठ व जनप्रिय समाजसेवियों के लिए महाकुंभ में कैम्प स्थापित कर के लोगों के स्नान, ध्यान, भोजन व उनके ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था करवाई । 18 फरवरी से महाकुंभ में शुरू हुए इस कैम्प में लगभग कानपुर लोकसभा की जनता के साथ साथ लाखों लोगों ने महाकुंभ पर्व का लाभ उठाया ।



इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि वो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवाभाव की राजनीति से प्रेरणा लेकर अपने राजनीतिक जीवन में सेवाभाव की राजनीति ही करना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उनकी कानपुर लोकसभा की जनप्रिय जनता के कुम्भ स्नान को लेकर आकर्षक व सनातन संस्कृति के प्रति रुझान को लेकर इस कैम्प को लगाने का ख्याल आया । इस दौरान इस कैम्प में लगभग लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा लगाए गए इस कैम्प में भण्डारा भी ग्रहण किया ।



बताते चले कि कानपुर लोकसभा से सांसद रमेश अवस्थी राजनीतिक सफर से पहले भी अपने सेवाभाव के लिए कई बार चर्चा का विषय रहें हैं । वहीं उनके द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मैंगो पार्टी भी देशभर में चर्चा का विषय रही है । वहीं सांसद रमेश अवस्थी कानपुर में विकासकार्यों की समीक्षा बैठक व उनके त्वरित निदान के लिए भी चर्चा का विषय रहें हैं ।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...