ख़बरें देश दुनिया से

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, घटना के वक़्त विदेशमंत्री भी थे मौजूद, घटनास्थल पर भेजी गई रेस्क्यू टीम ?

Share

ईरान में एक बेहद दुःखद हादसा हो गया है, इस हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है, ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलिकॉप्टर पूरी तरह से तबाह हो चुका है और इसमें किसी के बचने की संभावना नहीं है। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर का मलबा मिला है। ईरानी मीडिया ने रेड क्रिसेंट के हवाले से जानकारी दी है कि राष्ट्रपति रईसी जीवित है इसकी संभावना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे जिनमें से दो अपने स्थान पर सही सलामत पहुंच गए, लेकिन एक हादसे का शिकार हो गई. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 600 किमी उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान राष्ट्र की सीमा पर स्थित शहर जोल्फा के पास हुई है.

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे. यह दोनों देशों के द्वारा अरास नदी पर बनाया तीसरा बांध है.


Iran President Helicopter Crash Live: नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति रईसी, हेलिकॉप्टर क्रैश में विदेश मंत्री की भी मौत - Know all about Helicopter carrying Irans president Ebrahim Raisi ...

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं, भारत ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है, बता दें कि ईरान के सरकारी टेलीविजन IRNA News Agency ने कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवत होने के कोई संकेत नहीं हैं। इधर हेलिकॉप्टर क्रैश कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

 


ईरानी न्यूज़ एजेंसी के द्वारा खबर की पुष्टि का वीडियो देखें



 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks