NDA की बैठक में पीएम मोदी चुने गए संसदीय दल के नेता, संविधान को माथे से लगा सहयोगी दलों का जताया आभार

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : तमाम अटकलों के बीच आखिरकार अब सकराक को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है, ऐसे में एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है। यानी की एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अपना तीसरा कार्यकाल संभालेंगे। बताते चले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित पुरानी संसद में हो रही NDA की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की बैठक में पीएम मोदी ने संविधान को माथे से लगाया। इससे पहले नरेंद्र मोदी संसद की चौखट को प्रणाम कर चुके हैं।


20 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन के चौखट पर नतमस्तक हुए थे। वहीं भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, पवन कल्याण और एपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव रखते हुए भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम बीजेपी के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य वॉकाथॉन: 60 से अधिक चिकित्सकों ने लिया हिस्सा, थीम “मधुमेह और कल्याण” पर जोर

@Report Amit Gupta Kanpur कानपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा और...

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत सुभाष पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया...

@रिपोर्ट : रवि कुमार शर्मा - विशेष संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में...

कार्बाइड युक्त पटाखों के उपयोग बने 105 मरीजों के जीवन मे अंधकार का कारण, अस्पतालों में आंखों की क्षति के मरीजों संख्या पहुँची 3...

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली के उत्सव ने इस बार कानपुर में कई परिवारों के...

कानपुर की हवा बनी ‘साइलेंट किलर’: दिवाली की चमक ने घेर लिया जहरीला धुंध, AQI 300 पार—बच्चों और अस्थमा मरीजों के लिए खतरे की...

@रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर कानपुर : दीवाली की रौनक अभी बाकी है, लेकिन कानपुर की हवा ने त्योहार...
Enable Notifications OK No thanks