CM योगी का बड़ा बयान : कांग्रेस जीती तो देश में लागू होगा शरिया कानून

Time to write @

- Advertisement -

चुनावी सरगर्मी इन दिनों अपने शबाब पर है ऐसे में पक्ष विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहें है ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में लोकसभा चुनाव के लिए एक रैली की, इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो देश में शरिया कानून लागू होगा। अमरोहा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि सरकार बनने पर शरिया कानून लागू कर देंगे, उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा या फिर शरियत से? बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 48 पन्नों के घोषणा पत्र में शरिया शब्द या ऐसे किसी भी वादे का जिक्र नहीं किया गया है।


 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1970 में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक परिवार को देश के संसाधनों को लूटने की पूरी छूट मिल गई थी, चाहे वह परिवार दिल्ली का रहा हो, या सैफई का। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, तो हमारे दलित, पिछड़े, गरीब, किसान आदि कहां जाएंगे? उन्होंने आज जो INDI गठबंधन के रूप में आपके सामने आए हैं उन्होंने देश के साथ गद्दारी की है और फिर से गद्दारी करने के लिए ये अपने घोषणापत्र के साथ आपके सामने आए हैं। कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनी तो हम शरिया कानून लागू करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि भारत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा न कि किसी शरिया कानून से।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...