CM केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, गिरफ्तारी के बाद से अब तक 4.5 किलो वजन घटा

Time to write @

- Advertisement -

ED की रेड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्कलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। दिल्ली के सीएम के तेजी से गिरते वजन ने डॉक्टर्स की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो घट गया है। वह फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।

सीएम केजरीवाल का वजन घटा : आप के प्रमुख के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबियत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। हालांकि तिहाड़ जेल के प्रशासन का कहना है कि वह ठीक हैं। जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थय की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

15 दिनों की न्यायिक हिरासत में है केजरीवाल : जानकारी दे दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने रिमांड खत्म होने पर सोमवार यानी एक अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके बाद सोमवार यानी 1 अप्रैल से वह तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल की जेल संख्या 2 में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उन्हें डायबिटीज की समस्या से जूझना पड़ रहा है और ब्लड शुगर लेवल असामान्य हो रहा है। उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...