14 करोड़ न देने पर अभिनेता “राजपाल यादव” को हो सकती हैं जेल ?

Time to write @

- Advertisement -

BOLLYWOOD NEWS : बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस दौरान दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 29 मई को आदेश दिया था कि अभिनेता राजपाल यादव को 29 जून तक लगभग 14 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। अगर राजपाल इस आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। बताते चले की मशहूर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, उद्योगपति माधौगोपाल अग्रवाल ने बताया कि 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए उनसे पांच करोड़ रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज समेत यह रकम 10 करोड़ तक पहुंच गई। कई बार कहने के बाद, राजपाल ने पांच करोड़ रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।



इस मामले में पहले भी राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था। अब, दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 29 मई को सुनवाई के बाद आदेश दिया है कि राजपाल यादव को 30 दिनों के अंदर लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें तीन महीने के लिए जेल भेजा जाएगा। माधौगोपाल के मुताबिक, अदालत ने कहा है कि राजपाल सीधे रकम दे सकते हैं या कोर्ट में डिमांड ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं। वही अभिनेता राजपाल यादव ने इस मामले में कुछ बोलने से इंकार कर दिया उन्होंने कहा की अभी वो इस मामले में बात नहीं करेंगे सही समय आने पर जवाब देंगे।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...