IPL 2024: पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा बेंगलुरु, क्या शिफ्ट होंगे RCB के मुकाबले?

Time to write @

- Advertisement -

बेंगलुरु इस समय पानी के संकट से जूझ रहा है। कुछ दिन बाद यहां आईपीएल के मैच खेले जाने हैं। ऐसे में बेंगलुरु में चल रही पानी कि किल्लत कहीं टूर्नामेंट में खलल ना डाल दे। पानी के संकट को देखते हुए इस बात की भी मांग उठ रही है कि बेंगलुरु में खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबलों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस संकट में क्या बेंगलुरु में मुकाबले हो पाएंगे या नहीं।

क्या बेंगलुरू में नहीं होंगे मैच?
बेंगलुरु में आईपीएल के पहले चरण में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) की टीम यहां पहला मैच 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ, दूसरा 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तथा तीसरा मैच 2 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। इन मैचों को देखते हुए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने इस बात को साफ किया है कि पानी के संकट का यहां खेले जाने वाले टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों पर कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि यहां स्टेडियम के सीवेज संयंत्र का पानी पिच तथा आउटफील्ड के लिए इस्तेमाल होगा।

बता दें कि बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर के कहा था कि बागवानी या गाड़ी धोने जैसे किसी अन्य उद्देशय के लिए पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इस बीच शुभेंदु घोष को यकीन है कि वो सीवेज संयंत्र के पानी का इस्तेमाल करेंगे, जो की पर्याप्त है।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...