तमिलनाडू के मंत्री टीएम अनबरसन ने दी पीएम मोदी को धमकी, कहा मैं मंत्री नही होता तो उसको टुकड़ों में फाड़ देता..!

Time to write @

- Advertisement -

तमिलनाडू में स्टालिन सरकार के मंत्री टीएम अनबरसन का एक वीडिया इन दिनों जमकर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए नज़र आ रहें हैं ! मंत्री अनबरसन कह रहे है कि मैने अभी शांति रखी हुई है क्योंकि मैं एक मंत्री हूं. मैं मंत्री न होता तो उसको पीएम मोदी को टुकड़ों में फाड़ देता.

मंत्री अनबरसन का यह बयान पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है. अनबरसन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है. टीएम अनबरसन तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुआई वाली डीएमके-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं !

वायरल वीडियो में अनबरसन कह रहे हैं कि हमारे कई प्रधानमंत्री हुए है. कोई ऐसे नहीं बोलता था. मोदी हमें मिटाने की बात करता है लेकिन मैं एक बात याद दिला दूं कि डीएमके कोई सामान्य संगठन नहीं है. यह कई बलिदानों और बहुत खून बहने के बाद बना है. जिन लोगों ने डीएमके को खत्म करने की बात की, उनका ही विनाश हो गया. यह संगठन बना रहेगा ये बात दिमाग में रखना. मैं उससे अलग तरीके से निपटता. अभी मैं चुप हूंए क्योंकि मैं एक मंत्री हूं. अगर मैं मंत्री न होता तो उसके साथ दूसरा ही तरीका अपनाता. भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंडी गठबंधन का एजेंडा इससे ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सकता. उनका लक्ष्य सनातन धर्म और इसको मानने वालों का विनाश करना है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...